सीओ रामनगर व थाना प्रभारी ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन कराने के उद्देश्य से थाना मसौली में सीओ रामनगर अरुण कुमार पाठक एव प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
क्षेत्राधिकारी रामनगर अरुण कुमार पाठक एव प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई में थाना मसौली पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च ग्राम शहाबपुर बड़ागाँव,मसौली,बांसा, सआदतगंज, अनुपगंज,मलौली, बिन्दौरा, अमलौरा,त्रिलोकपूर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भृमण कर मतदाताओं से निर्भीक होकर बिना किसी के दबाव में मतदान करने की अपील की। सीओ ने मतदाताओं से बिना डर के मतदान की अपील की। साथ ही लोगो को आगाह किया कि यदि किसी ने गड़बड़ी फ़ैलाने की कोशिश की तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार के दबाव एवं शराब आदि के लालच में डरने की जरूरत नहीं है आप लोग निष्पक्ष चुनाव में मतदान करे यदि किसी प्रकार का दबाव होता है तो तुरन्त मसौली पुलिस एवं पीआरवी का नम्बर डायल करके अवगत कराये ऐसे मामलों में तत्काल मसौली पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी आपका नाम और नम्बर सुरक्षित रखा जाएगा इसके लिए डरने की जरूरत नही है।
टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को क्षेत्राधिकारी रामनगर अरुण कुमार पाठक एव प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने गोंडा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनो पर लगी काली पन्नियो हटवाई तथा किसी भी राजनैतिक दल झंडा न लगा की अपील की।

