नहीं थम रहा टोल कर्मियों का आतंक। आए दिन होते रहते हैं विवाद टोलकर्मियों ने दंपत्ति को पीटा मुकदमा दर्ज
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। फास्ट टैग से पैसा कटने के बाद भी टोल प्लाजा पर तैनात महिला स्टॉफ द्वारा सिग्नल न देने पर हुए विवाद मे महिला टोलकर्मी एव सहयोगियों ने कार सवार दम्पति की पिटाई कर दी। मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल दम्पति को इलाज के लिए सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया जिन्हे बाद मे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मसौली पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर महिला टोलकर्मी सहित दो अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से बहराइच जनपद के निवासी हिमांशु शर्मा अपनी पत्नी साधना शर्मा के साथ रविवार की देर अपनी कार से जानकीपुरम लखनऊ जा रहे थे सहाबपुर टोल प्लाजा पर पहुंचते ही फास्ट टैग से पैसा कट गया फिर भी टोल बूथ पर् तैनात प्रीति नामक कर्मी ने सिग्नल नही उठाया जिसको लेकर कार सवार दम्पति एव महिला टोल कर्मी प्रीति के बींच मे बहस होने लगी और देखते ही देखते टोलकर्मी कार सवार दम्पति पर टूट पड़े जिसमे हिमांशु के गंभीर चोटे आयी है तथा पत्नी साधना शर्मा भी आंशिक रूप घायल हो गयी सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल दम्पति को सीएचसी बड़ागांव मे लाकर भर्ती कराया जिन्हे बाद मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। साधना शर्मा की तहरीर पर थाना मसौली मे महिला टोल कर्मी प्रीति एव दो अन्य के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है ।
टोल प्रबंधक पुष्पेन्द्र तिवारी का कहना है कि टोल पर महिला कर्मचारी द्वारा टोल का पैसा न आने पर ही गाड़ी को सिग्नल देने की बात कर रही थी इतने मे ही कार सवार महिला टोलकर्मी से मारपीट करने लगा । प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी निकलने के दौरान गाड़ी को पास देने वाला सिग्नल गाडी पर गिर जाने को लेकर विवाद हुआ था पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

