बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा इस्लामनगर मे अज्ञात कारण से ब्लास्ट होने के कारण दो मंजिला मकान गिर गया जिसके मलबे मे दबी 02 बच्चियों अर्फी 8 वर्ष एवं तमन्ना 4 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर निकाला गया है,

तथा एक बच्चा तैमूर 6 वर्ष एवं महिला सलामत 35 वर्ष की मृत्यु हो गयी है, जिनके पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। घटना के कारणो का पता लगाया जा रहा है, श्री मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूं एवं श्री आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं एवं श्री राममोहन सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं एवं अन्य अधि0गण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

