हर्षोल्लाह के साथ निकाला आठों का जुलूस

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र के कस्बा जैदपुर सफदरगंज के रामपुर कटरा में रंगों के पर्व होली के आठवें दिन कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से आठों का जुलूस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ तैशुदा मार्गों से निकाला गया। जिसमें तमाम लोगों ने तरह तरह पाट लगाये जिससे देखने हेतु कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भारी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा कलाकारों की हौसला अफजाई की गई ‌व्योवस्था बनी रहे इस लिये भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।


ज्ञात हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के आठवें दिन शीतला माता मंदिर मोहल्ला लोधपूरा मोलवी कटरा प्यारनपुर रईस कटरा सहित विभिन्न मोहल्लों‌ से आठों का भव्य जुलूस कस्बे में बहुत ही हर्ष उल्लास व डीजे बैंड बाजे के साथ निकला गया। जिसमें लैला मंजनु ड़ांकू पुलिस धोबी नचनिया परिवार नियोजन, मरीज मुर्दा सहित तरह तरह के आश्चर्य में डाल देने वाले पाट लगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया गया। मौके पर मौजूद पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद ने कलाकारों की तारीफ कर इनाम आदि देते रहे।आठों के जुलूस की शोभा बढ़ाने हेतु कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देखरेख हेतु सीओ सीटी सुमित त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ व जैदपुर कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय इसी कम्र मे सफदरगंज के चौकी प्रभारी अर्जून सिंह भदौरिया हेड का0 प्रदीप कुमार मिश्रा, संतराम, मुनीर खां का0 बिष्णू कुमार तिवारी, रमेश पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान सुबह से शाम तक काबिज रहे। वहीं भारी संख्या में पीएससी के जवान व मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला लेखपाल पंकज मिश्रा भी मौजूद रहे।

Don`t copy text!