सरसो की पिंजायी लगाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई।

नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी।असन्दरा-असंद्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को घर के सामने सरसो की पिंजायी लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला की पिटाई कर दी ।शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टे पीड़िता का ही 151 में चालान कर दिया ।

मामला थाना क्षेत्र के देवीगंज का है ।यहां की फूलमती पत्नी महेश के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय गांव के ही शुभकरन उर्फ भुल्लर पुत्र रामफल,ममता पत्नी शुभकरन उसके घर के सामने पिंजाई लगाने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने जाबेजा गालियां देकर पिटाई कर दी ।पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन हल्का दरोगा ने पीड़िता का भी 151 में चालान कर दिया।

Don`t copy text!