सी,एम,एस जूनियर हाई स्कूल में मेधावी छात्रों को किया गया अंक पत्र के साथ सम्मानित
नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी सूरतगंज पेट्रोल पंप स्थित सी एम एस जूनियर हाई स्कूल में जिसमें शैक्षणिक सत्र 2023- 24 में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र/छात्रों को अंक पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया जिसमें। देवस्य वर्मा,अयांश मौर्या, साक्षी वर्मा, धर्मेंद्रकुमार,रिया,ज्योतप्रकाश, सचिन सिंह, कुलदीप, अभिषेक तिवारी, आख्या वर्मा, जैसे सैकड़ो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक चौधरी चरन सिंह, व प्राचार्यअजय कुमार वर्मा द्वारा सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि विद्यार्थियों को आज अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को भी समझना बहुत ही आवश्यक है जिससे उनके नैतिक आचरण को भी मजबूत बनाया जा सके उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति की जिम्मेदारी अभिभावक की होती जिसे आप लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर निर्वाहन करें जब विद्यालय में बच्चे शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करेंगे तभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और आपके बच्चे व आपका नाम के साथ विद्यालय का नाम आगे चलकर रोशन होगा इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापक रुद्र प्रताप, लवकुश वर्मा ,सरवन कुमार, खुनखुन वर्मा ,के साथ केदारनाथ वर्मा जैसे सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे।

