मसौली बाराबंकी। मत्स्य विभाग की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने त्रिवेदीगंज के ग्राम अखईयापुर मे प्रतिबंधित मांगुर मछली पालन की सूचना पर छापा मार कर करीब एक कुंतल प्रतिबंधित मांगुर मछली के बीज को नष्ट किया।
मंगलवार को.मत्स्य विभाग की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जलीय प्रदूषण व मत्स्य सम्प्रदाय को खतरा बनी मांगुर मछली के पालन की सूचना पर ग्राम अखईयापुर स्थित बलदेव गुप्ता के मुर्गी फ़ार्म के निकट तालाब पर छापा मारा। जहां जांच के दौरान भारी मात्रा में मांगुर मछली का पालन होता मिला। मत्स्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच के बाद मछलियों को नष्ट कराने की कार्रवाई शुरू की। तालाब मे जाल डलवाकर करीब एक कुंतल प्रतिबंधित मांगूर मछली के बीज को नष्ट किया गया।
इस दरौन मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश प्रसाद मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल निषाद कनिष्ठ सहायक महेश लाल मौजूद रहे।

