बाराबंकी में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया नवजात को झाड़ियां फेंका। दंपति ने अपनाया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। क्षेत्र मे मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक मां ने जन्म देते ही अपने नवजात शिशु को सुनसान मुर्दही तालाब पर झाड़ियों में मरने के लिए फेंक दिया। नि संतान दम्पति के जागी ममता नवजात को अपनाया।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली से ज्वालामुखी मंदिर अम्बौर जाने वाली पक्की सड़क से चंद कदम की दूरी पर स्थित मुर्दही तालाब के निकट शमशान घाट का है सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब झाड़ियों से नवजात शिशु के रोने की आवाज आयी और देखते ही देखते नवजात शिशु को देखने के लिए आसपास गांवो की भारी भीड़ जुट गयी।
निसंतान दम्पति को जागी ममता
जंगल मे फैली आग की तरह फैली खबर की सूचना पर पहुंचे निसंतान दम्पति अम्बौर निवासी आटो चालक मनीष कुमार अवस्थी व उसकी पत्नी मधु अवस्थी ने दिया माँ का आँचल झाड़ियों मे रो रहे नवजात को उठाकर निकट के पीएचसी उधौली मे भर्ती कराया नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। मनीष कुमार अवस्थी ने बताया कि शादी के 11 वर्ष बीत गये कोई औलाद नही है ।
* पुलिस ने चाइल्डलाइन को सौपा नवजात *
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने नवजात बच्चे की सूचना चाइल्डलाइन को दी मौक़े पर पहुंचे चाइल्डलाइन ने नवजात शिशु को अपने साथ ले जाकर निक्कू वार्ड में भर्ती करवा दिया है। नवजात अब बिल्कुल स्वस्थ है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हमने मामले को लेकर सीडब्ल्यूसी कमेटी को सूचित कर दिया है आगे की कार्यवाही उनके द्वारा की जाएगी। फिलहाल बच्चे को वहां से सुरक्षित लाकर अस्पताल के निको वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

