बिसौली। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है। उनकी खुशियों में चार चांद लगाने के लिए बाजार भी सजे हुए हैं। सेवई की दुकानों से लेकर कपड़ा बाजार भी गुलजार है। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों में लोग मनपसंद सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे भी उत्साहित हैं वह भी अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे हैं। ईद के दिन सबसे अलग दिखने के लिए महिलाएं काफी दिन पहले से ही खरीदारी शुरू कर देती हैं। जिसको लेकर नगर के कपड़ा बाजार भी नए-नए फैशनेबल कपड़ों से सज चुके हैं। जहां चिकनकारी सूट, कॉटन कुर्ती प्लाजो, जयपुरी सूट सलवार कमीज और शरारा सेट जैसी ड्रेस उपलब्ध है। जिनकी खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की काफी भीड़ उमड रही है। ऐसे में महिलाएं सबसे अधिक मांग शरारा सूट की कर रही हैं। बाजार में ज्यादातर युवा वर्ग उमड़ रहा है। वही उम्र दराज लोग कुर्ता पजामा की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

