एटीएम कार्ड छीनकर भागे । निकाल ली 25000 की नगदी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। अति व्यस्तम मसौली चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मे एटीएम से पैसा निकलाने गये युवक का एटीएम छीन कर भागे उचक्के ने थोड़ी ही देर मे एटीएम कार्ड से 25 हजार की नगदी साफ कर दी। पीड़ित युवक ने थाना मसौली मे घटना से संबंधित तहरीर दी है ।

बताते चले थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला मस्ताननगर निवासी सलमान पुत्र पुत्तन मसौली चौराहा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मे लगे एटीएम मशीन से पैसा निकलवाने गया था एटीएम मशीन से पैसा निकाल कर जैसे बूथ से बाहर निकला कि एक अज्ञात युवक ने झपटा मार कर एटीएम कार्ड लेकर भाग निकला सलमान द्वारा शोर मचाने पर उक्त युवक एक अन्य एटीएम कार्ड छोड़कर फरार हो गया इतनी ही देर मे पीड़ित युवक के मोबाईल पर आये मैसेज से 25 हजार की नगदी निकल गयी। पीड़ित ने थाना मसौली मे दिनदहाड़े घटना की तहरीर थाना मसौली मे दी है।

Don`t copy text!