आंगनबाड़ी केंद्र थर्ड भयारा मे ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। प्रसार संस्था के तत्वाधान मे बुधवार क उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केंद्र थर्ड भयारा मे ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया गया।

साझा प्रयास नेटवर्क की साथी पुष्पा देवी ने सुरक्षित गर्भ समापन संशोधन कानून 2021 पर उपस्थित सभी आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा संगिनी परवीन अख्तर ए,एन,एम, श्रद्धा वर्मा से जानकारी साझा किया गया तथा टीकाकरण व जांच हेतु महिलाओं व उनके साथ आए हुए पुरुष साथियों को शपथ दिलाई गई कि भविष्य में पास-पड़ोस, गांव व पंचायत में सभी महिलाओं व पुरुषों को सुरक्षित गर्भ समापन हेतु ए,एन,एम या सरकारी व मान्यता प्राप्त अस्पताल में ही जाने के लिए जागरूक करेंगे।

Don`t copy text!