अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए थे । जिससे नमाजियों को कोई परेशानी न हो । अलविदा जुमा के दिन एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

। जुमा अलविदा के मौके पर मस्जिदों में इसके लिए खास तैयारी की जाती है। सभी लोग नए वस्त्र पहनकर नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लोग इस दिन मस्जिदों में इबादत करते हैं।
रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा को अलविदा कहा जाता है।
नमाज अदा कर लोग दुआएं मांगते हैं ए अल्लाह हमारी नमाजे और रौजों को कुबूल फरमाए और हमारे मुल्क में अमन चैन कायम रहे एक दूसरे में मोहब्बत व खुलूश पैदा कर दे
मोहल्ला काजी जामा मस्जिद कोर्ट के पैसे इमाम नईम अब्दुल्ला ने जुमा अलविदा की नमाज अदा काराई,
मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज पेशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने अदा काराई इसके अलावा नगर व देहात में भी अकीदत के साथ नमाज अदा कराई गई
पुलिस व प्रशासन ने अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ।

*रिपोर्ट- मुकीम अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!