सहसवान ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार सुबह 6 बजे से रात 12 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। विद्युत वितरण खंड – चतुर्थ उझानी 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहसवान ग्रामीण तहसील सहसवान पर स्थापित परिवर्तन की क्षमता वृद्धि (5 एमवीए से 10 एमवीए) की जानी है। क्षमता वृद्धि कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र सहसवान ग्रामीण की विद्युत आपूर्ति दिनांक 08. 04. 2024 सोमवार सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 तक लगभग 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने जानकारी दी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!