कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के कार्यालय पर महासंघ के नवनियुक्ति पदाधिकारियो का परिचय एव सम्मान समारोह का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शांति विहार पर स्थित कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के कार्यालय पर महासंघ के नवनियुक्ति पदाधिकारियो का परिचय एव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सत्यवान वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी0 एस पी वर्मा ने समाज के लोगों को एकसूत्र में बांधने और संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज एकजुट होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। समाज को सही दिशा देने के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगो से आह्वान करते हुए कहा कि समाज को तरक्की की राह में ले जाना है तो लोगों में राजनीतिक चेतना भी जगाना होगा। जब तक हम राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे हमारा प्रयास सार्थक नहीं होगा। समाज को जोड़ने में एक दूसरे की मदद करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज कई टुकड़ो में बंटा हुआ है। आपसी द्वेष भावना के कारण समाज आज काफी पिछड़ते जा रहा है जिन्हे एकजुट होने की जरूरत है।
कार्यक्रम मे नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अवधेश कटियार, प्रदेश अध्यक्ष टी एन सिंह, महिला अध्यक्ष ममता सचान, शशि सचान को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
भुकांत वर्मा के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे वीरेंद्र कुमार वर्मा, वासूदेव वर्मा, अजय प्रकाश वर्मा, श्यामलाल वर्मा, उत्तम वर्मा, देशराज वर्मा, प्रीति वर्मा, उर्मिला वर्मा, अमरेंद्र वर्मा, जय किशन वर्मा, राममनोहर वर्मा ने विचार रखे।

Don`t copy text!