होली मिलन समारोह मे क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों , क्षेत्र पंचायत सदस्यों एव ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के गुरेला ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह मे क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों , क्षेत्र पंचायत सदस्यों एव ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए मिशन चार सौ पार का संकल्प लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश कुमार रावत ने भाजपा मे शामिल होने वालो को भगवा गमछा एव माला पहनाकर स्वागत किया ।
होली मिलन समारोह मे उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इसी तरह इस पंजे वाली पूर्ववती सरकारों ने देश के लोगो पर बड़ा नुकसान किया है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गांव गरीब के लिए कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। चुनावी महासमर मे धर्म की जीत होगी अधर्म की राजनीति करने वालो का वर्ष 2024 के चुनाव मे नामोनिशान खत्म हो जाएगा।
विधायक श्री वर्मा ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का नाम लिये बगैर कहा कि जिला प्रदेश छोड़ दूसरे प्रदेश से आने वालो ने जैदपुर क्षेत्र को अपना चरागाह बनाना चाहते है लेकिन यहां के मतदाताओं ने इन्हे पुरी तरह से नकार दिया है तीन बार चुनाव हारने की हैट्रिक लगाने वाले गठबंधन प्रत्याशी चुनाव मे कही नजर नही आ रहे हैं । उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि आज सपा के कार्यकर्ता एव नेता असमंजस मे है कि यादी कांग्रेस प्रत्याशी यहां से चुनाव जीत गया तो हम लोगो का पता गोल होने वाला है इसलिए सपा कार्यकर्ताओं मे इस बात को लेकर अंदर अंदर हताशा है जिसका फायदा हमारी उम्मीदवार को मिलेगा क्योकि हमारे नेताओं पर लोगो को भरोसा है।
हैदरगढ़ विधायक दिनेश कुमार रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज विकास की राह पर चल रही है आज समाज के सभी वर्गो मे खुशी का महौल है केंद्र एव प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओ से लोगो का विश्वास भाजपा की ओर बढ़ा है। कार्यक्रम मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधियों से भाजपा को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा एव ग्राम प्रधान पूजा वर्मा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता डा0 हरिनाम् सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, अंबरीश रावत, सरोज रावत, रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा अमित कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम केवल वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, सतीश विश्वकर्मा, अरुण कुमार रावत, डा0 प्रभाकर सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!