सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन कराने के उद्देश्य से थाना सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में थाना सफदर गंज मे पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कस्बा सफदरगंज,रामपुर, कटरा, सैदनपुर, मोहम्मदाबाद, उधौली,पल्हरी, रसौली सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भृमण कर मतदाताओं से निर्भीक होकर बिना किसी के दबाव में मतदान करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने मतदाताओं से बिना डर के मतदान की अपील की। साथ ही लोगो को आगाह किया कि यदि किसी ने गड़बड़ी फ़ैलाने की कोशिश की तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार के दबाव एवं शराब आदि के लालच में डरने की जरूरत नहीं है आप लोग निष्पक्ष चुनाव में मतदान करे यदि किसी प्रकार का दबाव होता है तो तुरन्त सफदरगंज पुलिस एवं पीआरवी का नम्बर डायल करके अवगत कराये ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी आपका नाम और नम्बर सुरक्षित रखा जाएगा इसके लिए डरने की जरूरत नही है।

