लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को उन्होंने नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज, देवकी देवी स्कूल एवं कृषि केंद्र में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ग्राम सिचौली एवं पुरोहित खेड़ा आदि गांव के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। श्रीमती जायसवाल ने स्कूलों में बने मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए की सभी केंद्रों पर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें। एसडीएम ने निर्देश दिए कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने में कोई कसर न रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

