अल हफीज एजुकेशनल एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया इस समारोह में मेधावी छात्र व छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। गुरुवार को अल हफीज एजुकेशन एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया इस समारोह में मेधावी छात्र व छात्राओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा एन सी से रिदा फातिमा प्रथम,
कक्षा एलकेजी से आयज़ा नकवी प्रथम,
कक्षा यूकेजी से एहसन रज़ा प्रथम
कक्षा एक से सैयद मोहम्मद जोहान प्रथम
कक्षा दो से आयत प्रथम
कक्षा आठ से ज़हरा नदीम प्रथम
कक्षा नौ से रियाज़ फातिमा प्रथम,
कक्षा ग्यारह से सैयद अलवीना आदिल प्रथम,
बेस्ट अटेंडेंस ऑफ़ द इयर का अवार्ड कक्षा आठ से फ़राज़ तथा
बेस्ट डिसिप्लिन्ड स्टूडेंट ऑफ द इयर खिताब कक्षा छ: से दक्ष शाक्य के नाम रहा
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व एकेडमी के चैयरमैन माननीय कलीमुल हफीज़ साहब ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कैंपस में मौजूद सभी अभिभावकों व मेहमानों का दिल जीता । विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक श्री रजनीश कुमार कोतवाली सहसवान ने बच्चों की हौंसला अफजाई की और कहा ऐसे ही प्रतिभा शाली बच्चे आगे चलकर देश में नाम रोशन करते हैं। अकेडमी के चैयरमैन श्री कलीमुल हफीज़ ने कहा कुछ वक्त पहले इस इलाक़े में एक भी इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल नहीं था और इस इलाक़े में इस तरह के स्कूल की सख़्त ज़रूरत थी तभी उन्होंने इलाक़े में एक अच्छा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल बनाने की ठान ली और उनकी मेहनत और लगन को देखकर ऊपर वाले ने सन 2011 में उनके द्वारा इस विद्याले की स्थापना करवाई तब से लेकर अब तक अकेडमी शिक्षा के छेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही है । और कहा इस विद्यालय से पढ़े तीन छात्रों ने पिछली साल ही देश की सबसे बड़ी मेडिकल नीट परीक्षा को पास कर सरकारी फ़्री एमबीबीएसकी सीट हासिल की है । तब से लेकर अब तक कई छात्र व छात्राओ ने देश की कई बड़ी से बड़ी व मुश्किल परीक्षाओं को अच्छे अंकों के साथ पास किया है । इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय केरल में कार्यरत व इस विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद उवैस भी मौजूद रहे तथा बच्चों का होंसला बढ़ाते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मयंक सक्सेना ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

