व्यापारी नेता ने डीएम व एसडीएम के साथ मिलकर गरीबो को बाटे राशन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। जिले मे लाक डाउन के दौरान उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल बाराबंकी के तत्वाधान मे मोबाइल व्यापारियों ने कोरोना वैश्विक महामारी मे समाज की मदद के लिए अपना योगदान दिया। अखिलेश वर्मा, मनीष निगम व अन्य सहयोगियो ने जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, रविनन खजाँची, हर्ष टंडन, मनोज जयसवाल के साथ प्रशासन को 101 पैकेट राशन समाग्री जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह को प्रदान की। इस अवसर पर डीएम ने मौके पर ही मौजूद एसडीएम अभय पांडे को निर्देश देते हुवे कहा की राशन पैकेट को निर्बल वर्ग को तुरंत वितरित किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि समाज के सहयोग से ही बड़ी से बड़ी लडाई जीती जा सकती है। उन्होंने अपील भी किया कि घर पर रहे, स्वस्थ रहे यदि आवश्यकता है तो मास्क लगा कर ही निकले। व्यापारी नेता प्रदीप जैन ने बताया की व्यापार मण्डल हर प्रतिदिन की गरीब, दोहाडी मजदूरो को 100 पैकेट पूड़ी सब्जी शाम को वितरित किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ नायाब तहसीलदार सुशील, शशि पांडेय जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
लोगो को बांटे गये माक्स, घरो से बाहर ना निकलने की अपील
बाराबंकी। कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में ओर शहर से लेकर गांव तक सब बंद हैं। हर समय सभी समाजिक सस्थाए एक ही अपील कर रहे है की आप लोग अपने घर से बाहर न निकलें अगर आवश्यक कार्य पड़ता है तो मास्क लगाकर और ग्लप्स पहनकर ही निकलें। इसके चलते संसार आरो ग्रुप ने भी सराहनीय कदम उठाया।संसार आरो के सौजन्य से जहांगीराबाद, नैनामऊ, बेरिया, त्रिलोकपुर, सिहाली ,सददीपुर क्षेत्र में मास्क वितरित किया गया। बताते चलें कि संसार आरो के संचालक रामगोपाल निगम द्वारा कोरोना से रोकथाम के लिए एक-एक हजार मास्क और ग्लप्स आम जनता को वितरित करते हुए सभी से अपील की गई कि कृपया घरों सें न निकलें।जिससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही आपका परिवार भी खतरे से बाहर रहेगा। हम सभी घर में रहकर ही कोरोना को हरा सकते हैं और देश बचा सकते है। इस कार्य मे अफरोज अहमद, रूपेश वर्मा सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
लक्ष्य फाउंडेशन ने जरूरतमंदो को वितरित किया भोजन
हैदरगढ़ बाराबंकी। लक्ष्य फाउंडेशन ने गोमती नदी तट के पास बाजपुरा गांव के 200 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। लॉक डाउन के चलते कुछ गरीब लोग को इस समय भोजन का प्रबंध नही कर पा रहे है।ऐसे ही लोगो को चिन्हित कर प्रशासन के साथ जाकर लोगो को भोजन विरतण निरंतर चैथे दिन किया जा रहा है। वही बेहटा गांव के विद्यालय में कोरंटीन 62 लोगो व कस्बे के कुछ मोहल्लों के जरूरतमंदो भोजन वितरित किया गया। लक्ष्य की यह मुहिम ‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है‘ पर आधारित है, लक्ष्य फाउंडेशन सदैव ही समाज व देश हित मे समर्पित रहा है एवं लक्ष्य से जुड़ा प्रत्येक युवा इसी सोच के साथ सेवा कार्य मे जुटा है। आज के इस कार्यक्रम पीयूष मिश्रा, आदर्श अवस्थी ,भीम प्रताप सिंह, निरंकार सिंह,मोहित तिवारी, शिवम सिंह, विवेक यदुवंसी ,अजितेंद्र सिंह, शुभम गौतम, दीपक मिश्रा, ज्ञानू शुक्ला आदि युवा उपस्थित रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

