कोरोना के कहर से पूरा विश्व का जनजीवन हुवा बेहाल: सुनील

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ बाराबकी। कोरोना के कहर से पूरा विश्व का जनजीवन बेहाल है कृषि प्रधान भारत देश में भी आम आदमी के सामने लाक डाउन ने कई दुश्वारियां खड़ी कर दी हैं रोजमर्रा को जरूरत पूरी करने के लिए सरकारी मदद के अलावा गांव गली के समाजसेवियों ने भी अपने हाथ खोल दिए हैं त्रिवेदीगंज ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने सरकार को अपने मानदेय देने की पहल की है तो  वही ग्राम पंचायत रबडहिया मे गुरुवार को समाजसेवी सुनील कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों में दाल तथा सब्जियों का वितरण कराया एवं  मास्क वितरित किया सरकार द्वारा लागू लाकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील भी की समाजसेवी सुनील कुमार ने डोर टू डोर  लोगों को जाकर महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया साथ ही ग्राम सभा की नालियों में दवा का छिड़काव एवं साफ-सफाई भी कराई ग्रामीणों से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की इस मौके पर ग्रामवासी मायाराम रामपाल मोहित तिवारी बैजनाथ गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण व समाजसेवी लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

बाक्स
भाजपा नेता ने वितरित किया लंच पैकेट
मसौली बाराबंकी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मसौली विनीत वर्मा ने गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत डमौरा के मजरे कुरीलपुरवा में लंच पैकेट का वितरण किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा ने गरीब एव असहाय लोगो को लंच पैकेट वितरित करते हुए लोगो से लाक डाउन के पालन के प्रति जागरूक किया। श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रहे तथा अनावश्यक घरो से न निकले।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!