ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी।
मसौली बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आई है ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।सभी सफल हुवे बच्चों को कालेज शिक्षकों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनखा निवासी कोटेदार रामसूरत यादव के पुत्र शिवम सिंह यादव ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 96% अंक हासिल करके जिले में 10 वा स्थान प्राप्त किया है साई इंटर कॉलेज बड़ेल मे पढ़ने वाले शिवम सिंह को 600 अंको मे से 576 अंक प्राप्त हुए है। टापटेन की सूची मे शामिल होने पर परिवार मे खुशी का महौल है।
सआदतगंज में स्थित श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा रूचि तिवारी ने 600में 561 अंक 94% प्राप्त कर कालेज में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है वहीं स्तुति शुक्ला 600 में 511 आंचल शुक्ला 600 में 498 अंक प्राप्त किया वहीं इंटरमीडिएट में आस्था शुक्ला ने 500 में 474 अंक 94.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी तरह शिवानी विश्वकर्मा ने 500 में 444 तो गोविंद राम वर्मा ने 500 में 441अंक प्राप्त किया है।छात्र छात्राओं के यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के कारण कालेज प्रबंधक संतोष कुमार अवस्थी,प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा,अध्यापक विनीत शुक्ला,अनिल निगम,दुर्गेश तिवारी,अनिल नाग, सत्यव्रत त्रिपाठी,सुधीर शर्मा ने हर्ष व्यक्त कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

