वैदिक मन्त्रों के साथ पवनपुत्र हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम सिसवारा स्थित दिगम्बरनाथ मन्दिर में रविवार को वैदिक मन्त्रों के साथ पवनपुत्र हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की गयी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

रविवार को दिगम्बरनाथ मन्दिर पर आचार्यो के द्वारा आचार्य स्वामी बालकृष्णनचार्य, गोविंदाचार्य, आशीषाचार्य, विवेकाचार्य अयोध्या धाम से पधारे सभी आचार्यों ने वैदिक मन्त्रों के द्वारा पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कर मन्दिर पर स्थापित किया गया ।
इसके पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के रामनगरा, नसीरनगर, गुरेला मीरापुर, बड़ागांव, बुधवारा आदि गांव के महिलाएं , पुरुष और बच्चों ने पुड़ी, सब्जी, चावल, छोला और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पुजारी शिवकुमार वर्मा, जे पी चौधरी, सुरेन्द्र नाथ चौधरी, किशोरी लाल, वंशराज, राजेश वर्मा, अरविंद ,कृपाल सिंह, मैकूलाल , राकेशकुमार , रामनरेश,आदि मौजूद रहे है ।

Don`t copy text!