जवानी का यूं चढ़ा बुखार जनपद के चार थाना क्षेत्र से तीन दिन में आधा दर्जन नाबालिक युवतियां घर से हुई रफू चक्कर कोई घर से ले गई लाखों का जेवर कोई हुई खाली हाथ हुई फरार

बदायूं । कुछ युवतियों पर जवानी का यूं चढ़ा सुरूर जवान होने से पूर्व ही पड़ोसी तथा रिश्तेदारों से मिले नैन कुछ आस जगी मिलेगा चैन तो प्रेमी के साथ घर बार छोड़कर हो गई फरार ऐसी ही जानकारी जनपद के थाना क्षेत्र से प्रतिदिन मिलती रहती है जनपद के चार थाना क्षेत्र से अलग-अलग आधा दर्जन 16/ 17 वर्षीय नाबालिक युवतियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई कोई युवती अपने रिश्तेदार के साथ तो कोई खाली हाथ तो कोई मोबाइल तो कोई घर से लाखों रुपए के जेवर लेकर रफू चक्कर हो गई घर से फरार हुई युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में आरोपियों के विरुद्ध नाबालिक युवतियों को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर युवतियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक बिसौली थाना कोतवाली क्षेत्र से अलग-अलग तीन ग्रामों में दो 16 वर्षीय एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई एक युवती तो अपने घर से ₹100000 से अधिक कीमत के जेवर दूसरी युवती अपना हजारो रुपए कीमत का मोबाइल लेकर गई है परिजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए युवतियों को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए आशंका व्यक्त की है की कहानी आरोपी युवतियां के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे दे l
थाना दातागंज में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को ग्राम भरतपुर थाना कोतवाली फरीदपुर जनपद बरेली निवासी एक युवक पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है वही थाना कोतवाली उझानी में एक व्यक्ति ने घर पर यदा कदा आने वाले एक रिश्तेदार निवासी टेमरा कॉलोनी धागा फैक्ट्री के पास कस्बा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर निवासी युवक पर 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है जबकि थाना कोतवाली वजीरगंज क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक युवक ने जंगल में खेत पर पशुओं को चारा लेने गई 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l चारों थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युक्त की तलाश प्रारंभ कर दी फरार युवतियां की तलाश प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!