बिजली की चिंगारी से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में 11000 विद्युत लाइन में इंस्पायरिंग होने से गेहूं हजारों रुपए की फसल जलकर राख हो गई।
बता दें ग्राम बाजपुर निवासी सफीक पुत्र अलादीन का डेढ़ बीघा खेत भक्ता नगला शाहपुर के बीच में है यहां से 11000 विद्युत लाइन गुजर रही है जिसमें इंस्पायरिंग होने से गेहूं की फसल राख हो गई यह घटना दोहपर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है ।
खेत स्वामी सफीक ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को सूचना दे दी लेकिन तहसील कर्मचारी खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंचे।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!