त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बाशभारी गांव में 24 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि मृतका के शव का पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना 11 बजे दिन की है। उक्त गांव निवासी रवि प्रताप की पत्नी आरती टियूमर की बीमारी से परेशान थी। जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। मसौली थाना के दहेजिया निवासी रामतीर्थ ने 3 साल पूर्व अपनी बेटी की शादी की थी। परिजनों के मुताबिक घर मे सास रामवती और विवाहिता थी। जेठ भानु व ससुर राजकुमार खेत मे पानी लगाने गए थे। विवाहिता घर के अंदर पंखे के हुक से एक रस्सी के सहारे फंदे पर झूल गयी जिस वजह से मौत हो गयी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

