आग लगने से घर की सारी गृहस्थी जलकर हुई खाक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में चूल्हे में गैस सिलेंडर लगाते समय लगी आग से अफरातफरी मच गयी। सूचना पर डायल 112 एव फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँचने से पूर्व आग को बुझा लिया गया था। आग बुझाते समय एक युवक आंशिक रूप से झुलस गया है। गुरुवार की भोर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया निवासी पप्पू पत्नी संगीता  अपने घर में चूल्हे में नया गैस सिलेंडर लगाकर जैसे ही जलाया वैसे ही लीकेज हो रही गैस से सिलेंडर में आग लग गई जिससे गांव में अफरातफरी मच गयी ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँचने से पूर्व आग को बुझाया जा सका। आग बुझाते समय पप्पू आंशिक रूप से झुलस गया और घर पर रखी टीवी और घरेलू उपयोगी जल कर रखा हो गया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!