सहसवान। नगर के मोहल्ला दहलीज मैं एक गरीब मजदूर व्यक्ति के कच्ची झोपड़ी में आग लगने से घर में घर रखा घरेलू सामान सहित तीन बकरियां जल गई आग लगते ही घर में कोहराम मच गया चीख पुकार सुनकर आस पड़ोसी मौके पर आ गए और वह मुश्किल आग पर काबू पाया i

नगर के मोहल्ला दहलीज निवासी अफसर अली पुत्र सरवर अली ने बताया कि वह एक गरीब मजदूर व्यक्ति है आज समय लगभग 11:00 बजे के करीब उसके घर में अचानक आग लग गई जिससे घर में रखा घरेलू सामान सहित तीन बकरियां जल गई वह अपनी बेटी की शादी करने वाला था घर में बेटी की शादी के लिए दान दहेज भी रखा था जो की पूरी तरह जलकर राख हो आग इतनी तेज लगी थी कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था उसका घर कच्चा है और छप्पर पड़ा हुआ था घर में बकरी भी बंधी हुई थी जो की जल गई जिससे उसका भारी नुकसान हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मौके पर हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह पहुंच गए जिन्होंने मौके पर मोइना किया मोहल्ले वालों का कहना है कि मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है।

