श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पालिका अध्यक्ष ने पालिका कर्मचारियों को सफाई व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने सफाई व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने को पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की।सोमवार को पालिका कर्मचारियों के साथ मीटिंग में श्री अहमद ने नगर में 23 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम एवं 24 अप्रैल को शोभायात्रा के रास्तों पर सफाई व्यवस्था के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। बैठक में लेखा लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, विकास बाबू, सफाई नायक राजेश बाबू, अजय, धर्मपाल, विक्रम, संतोष, सुशील वाल्मीकि, शिवम, सनी, जितेन्द्र वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

