क्षत्रियों की पंचायत के टैंट पुलिस ने उखडवाया आयोजको को थाने लाकर बिठाया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली के दवतोरी में बिना अनुमति के होने वाली क्षत्रियों की पंचायत के टैंट पुलिस ने उखडवाया और आयोजको को थाने लाकर बिठाया

भाजपा के विरोध में दवतोरी में आयोजित ेेेेेक्षत्रियों की पंचायत को लगे टैंट को एसडीएम के साथ पहुंचे पुलिस बल ने उखडवाया और आयोजको को लाकर थाने में बिठाये जाने की सूचना मिल रही है। इस घटना के बाद दवतोरी में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जाता है कि क्षत्रियों की पंचायत चुनाव को लेकर हो रही थी जिसको लेकर आयोजको द्वारा प्रशासन से परमीशन हेतु आवेदन किया था परंतु प्रशासन की ओर से उसका कोई जवाब नहीं मिला था। आरोप हैं कि पंचायत में भाजपा के विरोध की बात सामने आने पर प्रशासन द्वारा पंचायत हेतु लगा टैंट उखडवा कर आयोजको को थाने ले जाकर बिठाया गया है। बताते हैं कि बिना अनुमति के कार्यकम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!