नामांकन पत्रों की जांच में 82 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

शमीम अंसारी बाराबंकी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 138 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये

नामांकन पत्रों की जांच में 82 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन के लिए सभी 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध

शाहजहॉपुर में 11, खीरी में 01, धौरहरा में 03, सीतापुर में 09, मिश्रिख में 01, उन्नाव में 10, फर्रूखाबाद में 08, इटावा में 07, कन्नौज में 11, कानपुर में 13, अकबरपुर में 05, बहराइच में 03 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल

चतुर्थ चरण में 13 मई को होगा मतदान
दिनांक 26 अप्रैल, 2024 लखनऊ
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा निर्वाचन की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने की प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चतुर्थ चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 136-ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 18 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 220 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में 138 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 82 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की 26 अप्रैल को की गयी जांच में जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें-
27-शाहजहॉपुर (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें सुरेश कुमार, राजेश, रामपाल शास्त्री, किशनलाल, नरेन्द्र कुमार, राम कुमार, राकेश, संजीव, सुरेश, महेन्द्र, शैलेश कुमार हैं।
28-खीरी लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 01 प्रत्याशी विजय पाल का नामांकन पत्र खारिज हुआ।
29-धौरहरा लोकसभा सीट के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 03 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें भगौती प्रसाद, नरेन्द्र कुमार, ब्रजलाल हैं।
30-सीतापुर लोकसभा सीट के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 09 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें राम कुमार मिश्र, सीमा, अशोक कुमार तिवारी, रियाजुउद््दीन, मुन्नालाल, तुराब अली, सोनेश्री, गीता देवी, राम नरेश है।
31-हरदोई (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ।
32-मिश्रिख (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 01 प्रत्याशी भरतलाल का नामांकन पत्र खारिज हुआ।
33-उन्नाव लोकसभा सीट के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें अभी छेदीलाल यादव, अरविन्द कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार, धनीराम, शिव शंकर, अजय कुमार, दुर्गा प्रसाद, मुन्नी लाल, राम खेलावन, रूक्सार अहमद हैं।
40-फर्रूखाबाद लोकसभा सीट के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 09 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें रंजीत सिंह, विक्रांत सिंह, मानसिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, यदुनाथ सिंह, संतोष, इरशाद, दीपक कुमार हैं।
41-इटावा (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 07 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें हरीश कुमार, राजरानी, वीर सिंह, रवि शास्त्री, बसंत लाल, रूपेश, श्रीपति सहाय नागर हैं।
42-कन्नौज लोकसभा सीट के लिए 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें श्रीकृष्ण, अंकुर प्रताप िंसंह, रामलखन, आनन्द कुमार, जरार खान, शिवांक, विजय कुमार, शोभित सिंह, सुनील कुमार, राजेश सिंह चौहान, राधारानी हैं।
43-कानपुर लोकसभा सीट के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें पंकज पटेल, प्रीती राठौर, संजय कुमार त्रिवेदी, अरविन्द कुमार, अरूण कुमार, जयप्रकाश पाण्डेय, मोहित कुमार साहू, रमेश चन्द्र अवस्थी, राकेश सिंह गिहार, राजू भारती, सुभाष चन्द्र, सुरेन्द्र बाजपेयी, डा0 विजय नारायण पाल हैं।
44-अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 05 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें दिनेश कुमार पटेल, प्रदीप, कुलदीप कुशवाहा, रंजना दीक्षित, डा0 विजय नारायण पाल हैं।
56-बहराइच लोकसभा सीट के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 03 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, उसमें प्रभुनाथ, रामरूप, वृक्षराम हैं।
136-ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज नही हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा सीटों तथा 136-ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 29 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को अपराह्न 03 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। इसके उपरान्त इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची अन्तिम हो जायेगी। चतुर्थ चरण का मतदान 13 मई, 2024 (सोमवार) को सम्पन्न होगा। उत्तर प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की 04 जून, 2024 (मंगलवार) को मतगणना की जायेगी।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित है।
———-

Don`t copy text!