घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के एक युवक की तीन दिन पूर्व बाराबंकी अयोध्या मार्ग के किनारे सफदरगंज के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे थे आज सुबह उसकी मौत हो गई परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

कोठी थाना क्षेत्र के छतौनी निवासी संतराम रावत का 30 वर्षीय पुत्र राम उजागर रावत 26 अप्रैल की शाम 4 बजे लगभग घर से सफदरगंज स्थित शुद्ध डेयरी की गाड़ी चलने का काम करता था और घर से निकला था शाम लगभग 8 बजे सूचना मिली राम उजागर घायल अवस्था में बाराबंकी अयोध्या मार्ग के सफदरगंज चौराहे के पास पड़ा है सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हालत में सुधार न होने पर सिद्धौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई परिजन उसका शव घर ले आए और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी मृतक राम उजागर के एक लड़का 3 वर्ष और एक लड़की एक माह की है इसके अलावा पांच भाई हैं जिसमें सबसे बड़ा हरिकेश ,अजय कुमार ,जगदीश प्रसाद ,हरि प्रसाद भी हैं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उसके भाई हरिकेश का कहना है कि उसके भाई की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है उसके साथ कोई अनहोनी हुई है परिजन उसके साथ ही काम करने वाले बृजेश कुमार पर आरोप भी लगा रहे हैं सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है

कार्यवाहक थाना प्रभारी छोटटू चौधरी ने बताया सूचना मिलने पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है परिजन आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं किए हैं पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Don`t copy text!