कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों संग बच्चो ने मतदाता शपथ ली। ए आर पी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिलाई शपथ।

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षकों और बच्चों के साथ अभिभावकों को मतदाता शपथ कराई गई।
खंदक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण और नगर क्षेत्र के सामूहिक कार्यक्रम में ए आर पी राजन यादव ने शिक्षकों,बच्चो और अभिभावकों को मतदाता जागरूकता की शपथ कराते हुए मतदान के अधिकार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
मतदान महोत्सव पर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए बच्चो से अपने परिजनों,मोहल्ले वासियों और ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही।
ग्रामीण और नगर क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय की 200बालिकाओं और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर वार्डन सीमा वार्ष्णेय,साधना ,मंजू,ज्योति सिंह,नेहा यादव,सौम्या पांडे,संगीता सक्सेना,दानपाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!