हैदरगढ़ बाराबंकी
चुनाव के महापर्व पर भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत ‘नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम’ का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक शाखा हैदरगढ़ टाउन द्वारा ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय में किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि श्री इंद्रेश कुमार (ब्रांच मैनेजर) उपस्थित रहे | प्रस्तुत नाटक कार्यक्रम के निर्देशक श्री महर्षि कपूर के द्वारा चुनाव के महापर्व पर अत्यंत रोचक व प्रोत्साहित नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय, हैदरगढ़ -बाराबंकी में संपन्न हुआ |कार्यक्रम का शीर्षक “हमको अपने देश से प्यार है ,वोट हमारा अधिकार है ” रहा , जिसके अंतर्गत उपस्थित जनसभा को चुनाव के महापर्व के अंतर्गत लोगों को अपना बहुमूल्य मत देने पर जोर दिया गया, जिससे उत्तम सरकार का निर्माण हो एवं देश प्रगति की ओर अग्रसर हो सके| इस उद्देश्य से वहां उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखें और लोगों को इस बात की जानकारी दी कि मतदान उनका प्रमुख अधिकार है जिसका प्रयोग प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए जिससे देश का विकास हो
Related Posts

