ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी 9 से 15 मई तक पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान

नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी, 08 मई। आरएमजीआईसी मसौली के कक्षा 10 की छात्रा गौरी के द्वारा बनाए गए बाराबंकी बी कार्टून के माध्यम से बताया गया है कि यदि कोई मतदाता जाना चाहता है की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए जनपद बाराबंकी में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कब और कहां होगा। इसका जवाब देते हुए बाराबंकी बी ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी में बनाए गए सुविधा केंद्र पर 9 मई से 15 मई 2024 तक पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया जा सकता है।

Don`t copy text!