बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के द्वारा जारी अनवरत जरूरतमंदो का सहयोग
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। आज जहां सम्पूर्ण विश्व में कोरोना महामारी से सभी संकट में है वही समाज में सामजिक संस्थाओ के द्वारा जरूरत मंदो को सहयोग दिया जा रहा है। बाराबंकी में भी थाना कोठी अन्तर्गत ग्राम कोटवा से संचालित बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट (दिव्यांगजनों, विधवा व महिलाओ) के लिए काम कर रहे हैं। बताते चलें कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश कुमार पटेल खुद दिव्यांग होने के बाद भी समाजसेवा के एक मिसाल बन गये है। दिव्यांग होते हुए भी अब तक 3000 हजार मास्क, भोजन तथा राशन जरूरतमंदो को प्रदान कर रहे है जहाँ सभी फोटो खिचते हुए देखें जाते हैं। वही इनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दिखावा नहीं करते है। इन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारिओं की मदद से कोई भी भूख से न सोये। मण्डल अध्यक्ष समर सिंह के द्वारा दो कुंतल, जिला अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा दो कुंतल, जिला मंत्री प्रदीप वर्मा एक कुंतल पचास किलो, तहसील व ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा कुल ग्यारह कुंतल राशन(गेहूँ, चावल तथा आलू) का दिव्यांगजनों के साथ जरूरतमंदो मे वितरणकर सराहनीय कार्य कर रहे है। 20 परिवारों को लगातार तीन महीने तक मदद की जाएगी। नागेश पटेल ने सभी से अपील भी की आप सभी घरों में ही रहे भारत को जिता कर कोरोना को हराना है। इनके साथ इनके छोटे भाई सर्वेश कुमार के द्वारा ही इन्हे एक जगह से दूसरी जगह लाते ले जाते है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

