जमीनी विवाद मे दो पक्षो मे मारपीट, मुकदमा दर्ज

सिद्धौर बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डफरापुर गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर 6 लोग जख्मी पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों को इलाज के लिए सीएससी कोठी भेजा है। क्षेत्र के डफरापुर निवासी ननकू यादव और गांव के ही रहने वाले गया प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया सभी गया प्रसाद राम  बख्स छैलू  तथा दूसरे  पक्ष से रामदुलारी पत्नी ननकू यादव उमेश पुत्र ननकू तथा पुत्री श्रीमती को भी चोटें आई हैं पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी भेजा है। थाना अध्यक्ष शैलेश यादव का कहना है शिकायत मिली है दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर इलाज के लिए सीएचसी भेजा  गया है।

वितरित किया पोषाहार

बाराबंकी। बीती 7 से 10 अप्रैल तक सरकार के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र हरख प्रथम पर कार्यकत्री क्रान्ति वर्मा द्वारा पात्र लाभार्थियों के घरघर पोषाहार का वितरण किया। साथ ही कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए लाकडाउन में रहने के लिए प्रेरित किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Don`t copy text!