बेखौफ होकर घूम रहे गैंगस्टर

मसौली बाराबंकी । अब इसे गैंगस्टर ब्लाक प्रमुख मसौली का रसूख कहें या उसकी राजनीतिक ऊंची पहुंच जिसके चलते उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं मे दर्ज मुकदमे के बावजूद पुलिस निष्क्रिय है तथा गैंगस्टर ब्लाक प्रमुख और उसके साथी बेखौफ होकर घूम रहे हैं

ज्ञात हो कि शहर के बेगमगंज मुहल्ले मे पुराने निबलेट स्कूल के पीछे स्थित लेडी डाक्टर बंगले की वेशकीमती सरकारी जमीन को धोखाधड़ी करके खरीद फरोख्त करने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने गत 13 अप्रैल को मसौली ब्लाक प्रमुख व गैंगस्टर रईस अहमद सहित 14 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था ।

लेडी डाक्टर बंगले की उक्त जमीन गाटा संख्या 199 रकबा 3 बीघा 19 बिस्वा 3 बिस्वांशी सरकारी दस्तावेजों मे “प्रेसीडेंट नगर पालिका परिषद नवाबगंज लेडी बंगला के नाम दर्ज है । नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ सहायक कुलदीप की ओर से दर्ज करायी गई एफ आई आर मे कहा गया है कि उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से एवं सार्वजनिक संम्पति को खुर्द बुर्द करने के कुत्सित उद्देश्य से भूमि का अनधिकृत क्रय विक्रय किया जा रहा है ।

रजिस्ट्री विभाग और तहसील से प्राप्त विवरण के अनुसार सईदा फातिमा द्वारा क्रेता शाहे आलम ,व नवीन राठौर , थाना सफदर गंज अन्तर्गत पल्हरी के रफी अहमद, सईद अहमद, मेराज अहमद, रईस अहमद, सिविल लाइन के अनुल अजीज ,शुक्लाई की निगहत परवीन ,इचौली के मोहम्मद कमाल , पीरबटावन के हाजी अब्बसारूल अंसारी ,अफसारूल हक अंसारी , बंकी के मोहम्मद तैय्यब व पीरबटावन के खलीलुलरहमान आदि 14 लोग उक्त भूमि के क्रय विक्रय मे गैर कानूनी तरीके से संलिप्त पाये गये , जिनके विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 245/024 धारा 419 , 420 ,467,468,व 471 भा दं वि तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 2व3 के अन्तर्गत थाना कोतवाली बाराबंकी पंजीकृत है ।
अपने गुनाहों पर पर्दा डालने और, बचाव की जुगत के लिए गैंगस्टर ब्लाक प्रमुख रईस अहमद ने भाजपा का रूख किया लेकिन क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े रूख के कारण भाजपा की जिला इकाई से उन्हे रेड सिग्नल दिखा दिया गया ।

कुछ दिन पूर्व क्षेत्र मे स्थित एक सम्प्रदाय के धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हुआ था जिसमे उक्त ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर रईस अहमद अपनी पैठ बनाने के लिए मंत्री जी के आगे -पीछे लगे दिखे थे । सूत्र बताते हैं कि वहां से भी रेड सिग्नल मिलने के बाद उक्त ब्लाक प्रमुख प्रदेश सरकार के दूसरे मंत्री दारा सिंह चौहान से अभय दान प्राप्त करने की जुगत भिड़ा रहे हैं । फिलहाल कारण जो भी हो बेखौफ घूम रहे अभियुक्त अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं ।

Don`t copy text!