बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार शाम पुलिस ने वादी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र विजय प्रकाश ई-रिक्शा चलाता था। गांव के ही ई-रिक्शा चालक फईम अहमद का किसी बात को लेकर तीन दिन पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें संदीप कुमार को गंभीर चोट आई थी। परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे थे कि सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। इसके बाद कोतवाल केके मिश्रा मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों को समझाकर शांत किया। भरोसा दिलाया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बीती शाम मृतक के साले की ओर से फईम समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

