पूर्व विधायक प्रत्याशी, हैदरगढ़, नेत्री शिवानी सिंह ने भाजपा में हुई शामिल

ओमप्रकाश श्रीवास्तव

बाराबंकी । हैदरगढ की पुर्व विधायक उम्मीदवार जनप्रिय, तेजतर्रार नेत्री शिवानी सिंह ने एमएलसी व वरिष्ठ भाजपा नेता परम आदरणीय श्री अंगद सिंह, जिला अध्यक्ष, बाराबंकी, अरविंद कुमार मौर्य एवं फतेहपुर ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा व भाजपा नेत्री लोकसभा उम्मीदवार, बाराबंकी, राजरानी के सानिध्य मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शिवानी सिंह ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबो के साथ खडी है। चाहे उज्वला गैस योजना या फिर राशन वितरण प्रणाली हो सभी से कमजोर तबके का भला हुआ है। कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथो लेते हुए शिवानी ने कहा की कांग्रेस मे आम कार्यकर्ताओ की नही सुनी जाती है। अबकी बार फिर बाराबंकी की जनता भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जितायेगी। और भाजपा को पूरे देश से चार सौ से ज्यादा सीटे प्राप्त होगी। एक बार फिर परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधान मंत्री बनेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के श्री मनोज सिंह चौहान जी ,श्री मुकुंद सिंह चौहान जी, श्री अश्विनी कुमार वर्मा जी, श्री सत्य प्रकाश वर्मा, विवेक भदौरिया सिंह जी, मेघना चैटर्जी जी, तरुण सिंह जी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद थे।

Don`t copy text!