रामसनेहीघाट बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत के गांव टड़िया मजरे महुलारा में दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी के घर में यहां बाहर से सांप के आ जाने से भय का माहौल बन गया।उस समय घर में श्री जगन्नाथ स्वामी महराज जी की पूजा अर्चना हो रही थी।
सांप जब बाहर से अन्दर की ओर आ गया था कि स्वयं जैसे देखा तो वह घर के स्टोर रूम में घुस गया जहां पर गेहूं की बोरियां लगी हुई थी। बड़े सांप को देखते हुए इसकी सूचना वनाधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र की दी गयी तुरन्त आनन-फानन में बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा एवं विनोद को मौके पर भेजा गया। सांप को घर में आने की सूचना मिलते ही उसे पकड़ने के लिए जीवोत्थान समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह सूर्यवंशी भी पहुंचे फिर टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया गया।जीवोत्थान समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह सूर्यवंशी तहसील क्षेत्र ही नहीं वरन् जहां तक उनके पहुंचने की जल्दी संभावना रहती है तो वह समाज में जीव जन्तु पशु और पक्षी को जीवन देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और इसी की वजह से वह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।
Related Posts

