मतदाता सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को उपजिलाधिकारी ने सम्मानित किया

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा मधुवन फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में देहदान का संकल्प लेने वाले संजीव अग्रवाल को भी ग्रुप द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एव सत्यम वार्ष्णेय द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वंदना से हुआ। ग्रुप अध्यक्ष रविंद्र मोहन अग्रवाल ने ग्रुप द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि अग्रवंशिका जागृति सभा की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, संविलियन विद्यालय बिसौली की प्रधानाध्यापिका रश्मि वार्ष्णेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम कल्पना जायसवाल ने जायंट्स ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए नारी सम्मान को महत्वपूर्ण बताया।उपाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल नादान ने अपनी प्रस्तुति अपने चिर परिचित काव्यात्मक अंदाज में दी। कार्यक्रम में योगेन्द्र कुमार बबलू ने भजन की प्रस्तुति देकर सभी को आत्मविभोर कर दिया। कार्यक्रम को तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के प्रशासनिक निर्देशक अनुपम वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जायंट्स महिला समृद्धि की पारुल अग्रवाल एव आंचल वार्ष्णेय ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के मीडिया प्रभारी साहू सावेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के गुंजन गुप्ता, श्याम अग्रवाल, शिविन अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, निशांत गोयल, अमित बाबू, विकास गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता आदि सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!