बिजली घर पर अवर अभियंता से एक व्यक्ति ने की गाली गलौज हाथापाई अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। नगर के बिजली घर पर अवर अभियंता से एक व्यक्ति ने की गाली गलौज और हाथापाई करने की कोशिश अवर अभियंता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र का है जहां आज मुड़िया धुरेकी की कस्बे में स्थित बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता बिसौली बिजली घर पर विभागीय कार्य से आए हुए थे। अवर अभियंता का आरोप है कि एक व्यक्ति जिसका नाम सुनील पचौरी पुत्र रमेश है जो की खेड़ा दास का रहने वाला है वह बिजली घर पर आया और नशे की हालत में बदतमीजी और गाली गलौज करने लगा, और हाथापाई करने की कोशिश की लेकिन भीड़ इकट्ठा हो जाने के कारण हाथापाई नहीं कर सका। अवर अभियंता का आरोप है कि सुनील पचोरी द्वारा यहां पर नौकरी नहीं करने की धमकी दी है और धमकी देकर सुनील पचौरी मौके से फरार हो गए। 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी सुनील पचौरी वहां से भाग गया। अवर अभियंता ने बिसौली कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!