बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने बुधवार को ग्राम अजनाबर, महोरी व सैदसराय के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ को स्कूल में बेहतर साफ सफाई के कड़े दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर छात्र – छात्राओं से विभिन्न विषयों के सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों को शिक्षिका की भांति क्लास में पढ़ाया। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने पेयजल, मध्यान भोजन, शौचालय व्यवस्था के अलावा उपस्थिति पंजिका आदि रिकार्ड़ भी चैक किए।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

