आप काफिला लेकर चल रहे हैं…’, कोतवाल ने रोका तो भिड़ गए अखिलेश
मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका शीर्ष कोर्ट ने ठुकराई
मतदान के दौरान छिबरामऊ कोतवाल ने सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव को मतदान केंद्र के अंदर जाने से रोक लिया। इस पर अखिलेश भड़क गए और डीएम से फोन पर बात कराने को। कोतवाल ने जब डीएम से हैंड फ्री फोन कर बात कराई, तो डीएम ने कहा कि एक गनर के साथ प्रत्याशी अंदर जा सकते हैं। इसके बाद अखिलेश मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे और मतदान प्रक्रिया की जानकारी की। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो प्रचलित हो रह है। सोमवार को मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदान केंद्रों का भ्रमण किया था। इस दौरान छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को कस्बा के एक मतदान केंद्र में अंदर जाने से रोक दिया। इस पर अखिलेश यादव भड़क गए और बोले तुम्हे चुनावी नियम-कायदों की जानकारी नहीं है। चलिए डीएम से बात कराई। इस पर कोतवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को फोन मिला दिया। अखिलेश ने तत्काल कोतवाल को फोन को स्पीकर पर डालने को कहा। अखिलेश यादव से डीएम ने कहा कि जानकारी में आया कि आप काफिला लेकर चल रहे हैं, तो जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि सिर्फ उनके सुरक्षाकर्मी हैं और कोई नहीं है, यह कोतवाल हमको मतदान केंद्र में नहीं जाने दे रहे हैं।
मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका शीर्ष कोर्ट ने ठुकराई
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज कर दी। इसमें कहा गया था कि प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के लिए पीएम को छह साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया जाए।

