एक दिवसीय मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी। नगर के दशहरा बाग स्थित न्यू शिव शक्ति कैरियर एकेडमी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में व शिव शक्ति कैरियर एकेडमी के सहयोग से तथा प्रबंधक व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला जिलाध्यक्ष शिम्पी श्रीवास्तव के संयोजन में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व डी आई जी IPS अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव जी व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जागरण मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
काव्य के माध्यम से वरिष्ठ ओज कवि डा अंबरीष अंबर जी , डा ओपी वर्मा ओम जी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, तथा साहब नारायण शर्मा ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करती व राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हुई एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की गई ।
पहले मतदान फिर जलपान का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमोद निगम जी,राजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव , सर्वेश श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में महामंत्री महासभा वंदना श्रीवास्तव,व अध्यापकों अमित , राकेश,प्रेम,जुल्फीकार, मीडिया प्रभारी शरद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि ने सहयोग प्रदान किया

मामून अंसारी एसएम न्युज24 टाइम्स 16 माई 2024

Don`t copy text!