बाराबंकी। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सभी वर्गाें का ध्यान रखती है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा हैं।
कारागार मंत्री शनिवार को भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में भटेहटा स्थित साई मंडप में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतरी है। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को मोदी ने हकीकत बना दिया है। मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। भारत विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुका है। चंद्रयान -2 को चांद पर पहुंचा कर भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला अध्यक्ष अरविन्द मौर्या ने अध्यक्षता की।संचालन रामसिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री सुमन चौहान, डीडीसी डब्बू चौहान, महामंत्री सन्दीप गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अवधेश चौहान, विस्तारक रामकृपाल मिश्रा, राजीव नयन तिवारी, अलीम राईन मुकेश चौहान तुलसीराम, अरविन्द चौहान, रूपचन्द्र, उधम चौहान, पुष्पेन्द्र चौहान, महेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।
Related Posts

