बाल बाल बच्चे पड़ोस में घर मकान व पोलिंग बूथ।
सूरतगंज बाराबंकी थाना मोहम्मदपुर खाला चौकी लालपुर करौता क्षेत्र में कूतलुपुर नर्सरी गांव में वकील पुत्र रहीस मारुति वैन में एलपीजी सिलेंडर से गैस को चोरी से ढाल रहे थे तभी अचानक हुआ विस्फोट जिसमें मारुति वैन पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई मामला उस समय का है जब बगल में कंपोजिट विद्यालय पोलिंग बूथ पर वोट करवाने के लिए एबीएम मशीन सहित सभी कर्मचारी विद्यालय में आ चुके थे विस्फोट के कारण सभी लोग भयभीत हो गए जबकि एलपीजी सिलेंडर से गाड़ी वाहन में गैस भरना एक अपराध माना गया है फिर भी बगल में ही चौकी लालपुर करौता होने के बावजूद भी अपराधियों को डर नहीं रहा जबकि ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाला गया ।हो सकता था कि आग की चपेट में किसी का घर, बच्चे,या फिर पोलिंग बूथ भी आ सकता था और फिर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। देखना यह है कि बाराबंकी के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ऐसे अपराधियों के ऊपर क्या करते हैं कार्यवाही।

