BAMS के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के महेशपुर रेलवे फाटक के पास बीएएमएस लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत की खबर से परिजन बेहाल है। जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राजपुर निवासी अनवर अली का 24 वर्षीय बेटा परवेज अख्तर यहां सेम प्लेजा अपार्टमेंट में रहकर अलीगढ़ यूनानी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पिता के मुताबिक 19 में की रात्रि 8:00 बजे उन्होंने बेटे को फोन मिलाया। लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद उसके दो साथियों से संपर्क किया। जानकारी हुई की परवेज अपने कमरे पर नहीं है। उन्होंने तलाश शुरू कर दी। इधर देर रात्रि महेशपुर रेलवे फाटक के गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी के यहां रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। परिजन हापुड़ से अलीगढ़ आ गए। उन्होंने कपड़े, मोबाइल के जरिए परवेज अख्तर के रूप में शव की शिनाख्त की। छात्र ने आत्महत्या की है या ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई इसकी जानकारी करने में पुलिस जुटी है।

Don`t copy text!