पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के तत्वावधान में तथागत गौतम बुद्ध जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

बाराबंकी। सतरिख नाका स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के तत्वावधान में तथागत गौतम बुद्ध जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर सहित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि दी गई ततपश्चात ओज के कवियों डॉ अम्बरीश “अम्बर” व ओपी वर्मा “ओम” जी द्वारा तथागत बुद्ध के जीवन संदेशो की रचनाएं पढ़ी गई। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर महापुरुषों व स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीदों को भी नमन किया। इस अवसर पर विशाल खीरदान (भण्डारा) का। आयोजन हुआ। डॉ अम्बर ने कहा कि शांति, समता और सौहार्द का संदेश देकर गौतम बुद्ध जी ने मानव मानव में प्रेम व करूणा जगाया है। उनकी शिक्षा आज की परिस्थिति में और प्रासंगिक हो गई है। समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि तथागत ने पंचशील के द्वारा स्वयं निर्माण की शिक्षा के साथ बौद्ध धम्म देकर मनुष्य जीवन पर उपकार किया है। बुद्ध जी की शिक्षा व सन्देश राष्ट्र निर्माण में सहायक हैं। समिति के महासचिव राम औतार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर ने खीरदान की व्यवस्थाओं को जुटाया तथा सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, विनोद कुमार,।राजेन्द्र कनौजिया, लेखापरीक्षक दिनेश चंद्र रावत, सचिव मंशाराम कनौजिया, रमेश चौधरी, केशनलाल चौधरी, रामदयाल, सहदेव प्रसाद, नरेंद्र वर्मा पूर्व अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, विनोद कुमार, पीके गौतम जेई, राकेश कुमार, ज्ञानप्रकाश गौतम, डॉ सतीश गौतम, कल्लू प्रसाद, आर एस प्रज्ञा, वयोवृद्ध तिलक चंद चौधरी आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। जयंती समारोह में विक्रम सिंह, सुंदरलाल, मुन्नालाल, पूनम रत्नाकर, नीलम सिंह, प्रतिभा सिंह, वैभव सिंह, अमित कुमार, राहुल कुमार, सुशील कुमार रावत, अमरीश रावत, शिक्षक बलराम रावत, मनीराम गौतम सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की और खीर प्रसाद ग्रहण किया।

Don`t copy text!