बाराबंकी मे लड़कियो मे दीनी इल्म का जज्बा पैदा करने के लिए “फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट” की तरफ से इस्लामिक क्विज का आयोजन 23 मई 24 को डाक्टर ए. एच. उस्मानी के निवास पर किया गया इस सिलसिले मे मोहल्ला रफी नगर,दुर्गा पुरी,घोसियाना ,यंग स्टीम की 31 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था सभी को इस्लामिक क्विज की किताब फ्री दी गई थी।
31 मे से 22 लडकियों ने कॉम्पिटिशन मे हिस्सा लिया
प्रथम पुरस्कार रशा बानो पुत्री शमसुददीन ,द्वितीय पुरस्कार शाहीन पुत्री अशरफ अली तृतीय पुरस्कार रूखसाना बानो पुत्री शमसुददीन को प्राप्त हुआ, संस्था के अध्यक्ष डाक्टर ए. एच. उस्मानी ने हार माला पहनाकर स्वागत किया,सभी को उपहार एवम प्रशस्तिपत्र दिए गए, इस अवसर पर डॉक्टर तनवीर सुल्ताना, मास्टर शाहनवाज, उमेर सिद्दीकी, आमिर उस्मानी, नियाज खान मौजूद रहे।

